Posts

Showing posts with the label 14जून

सुशांत सिंह राजपूत मृत्यु

Image
सुशांत सिंह राजपूत🎂21 जनवरी 1986⚰️14 जून 2020 जन्म 21 जनवरी 1986 पटना, बिहार, भारत मौत 14 जून 2020 (उम्र 34 वर्ष) बांद्रा, मुंबई, महाराष्ट्र मौत की वजह आत्महत्या (जाँच जारी) शिक्षा की जगह दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पेशा अभिनेता कार्यकाल 2008–2020 धर्म हिन्दू अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के जन्मदिन पर हार्दिक श्रद्धांजली सुशांत सिंह राजपूत हिन्दी फिल्मों में अभिनेता होने के साथ साथ थियेटर और टीवी अभिनेता भी थे। टीवी सीरीयल ‘पवित्र रिश्ता’ में काम कर चुके राजपूत को इस सीरीयल की बदौलत काफी लोकप्रियता मिली थी। सुशांत ने फिल्म 'काई पो चे' से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुवात की, जिसके बाद उन्हें एक स्टार के रूप सभी दर्शकों ने अपना लिया। सुशांत की फिल्म 'छिछोरे' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का 67वां राष्ट्रिय फिल्म पुरस्कार मिला था सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 में पटना, बिहार में हुआ था उनके पिता सरकारी अधिकारी हैं। उनका परिवार सन् 2000 के शुरूआती समय में दिल्ली में बस गया। सुशांत की 4 बहनें भी हैं जिसमें से एक मीतू सिंह राज्य स्तर की क्रिकेट खिलाड़ी हैं। राज...

किरण खेर

Image
#14jun किरण खेर 14 जून 1952 बेंगलुरु बच्चे: सिकंदर खेर पति: अनुपम खेर (विवा. 1985), गौतम बेरी (विवा. 1979–1985) माता-पिता: थाखर सिंह संधु, दिलजीत कौर इनाम: राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री · ज़्यादा देखें नामांकन: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री किरण खेर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, टीवी कलाकार, होस्ट और एक राजनेता हैं। वर्तमान मे किरण चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से  भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं। किरण खेर का जन्म एक सिख परिवार में 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। किरण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ़ इंडियन थिएटर में स्‍नातक किया है। उनकी दो बहनें व भाई था। उनके भाई अमरदीप की 2003 में एक ऐक्सीडेंट में मृत्‍यु हो गयी। उनकी बहन कंवल ठक्कर कौर हैं जोकि एक अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाडी हैं। उनकी दूसरी बहन शरणजीत कौर संधु हैं। किरण कपूर की पहली शादी गौतम बेरी से हुई है जोकि एक बिजनेस मैन हैं। लेकिन उनकी यह शादी कुछ ही साल चली उसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। गौतम से तलाक ले...

भारत भूषण

Image
#14jun #27jan भारत भूषण 🎂14 जून 1920, मेरठ ⚰️27 जनवरी 1992, नाल्लाकुनता, हैदराबाद बच्चे: अपरिजिता भूषण, अनुराधा भूषण पत्नी: रत्ना भूषण (विवा. 1967–1992) माता-पिता: रायबहादुर मोतीलाल इनाम: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेता भारत भूषण  हिन्दी फ़िल्मों के एक प्रसिद्ध अभिनेता थे। अपने अभिनय के रंगों से कालिदास, तानसेन, कबीर और मिर्ज़ा ग़ालिब जैसे ऐतिहासिक चरित्रों को नया रूप देने वाले अभिनेता रहे। उत्तर प्रदेश के मेरठ में 14 जून 1920 में जन्मे भारत भूषण गायक बनने का ख्वाब लिए मुंबई की फ़िल्म नगरी में पहुंचे थे, लेकिन जब इस क्षेत्र में उन्हें मौका नहीं मिला तो उन्होंने निर्माता-निर्देशक केदार शर्मा की 1941 में निर्मित फ़िल्म 'चित्रलेखा' में एक छोटी भूमिका से अपने अभिनय की शुरुआत कर दी। 1951 तक अभिनेता के रूप में उनकी ख़ास पहचान नहीं बन पाई। इस दौरान उन्होंने भक्त कबीर (1942) , भाईचारा (1943), सुहागरात (1948), उधार (1949), रंगीला राजस्थान (1949), एक थी लड़की (1949), राम दर्शन (1950), किसी की याद (1950), भाई-बहन (1950), आंखें (1950), सागर (1951), हमारी शान (19...

शारदा

Image
#14jun #25oct शारदा राजन आयंगर जिन्हें केवल शारदा नाम से श्रेय दिया गया, हिन्दी फिल्मों की पार्श्वगायिका रही हैं। 1960 और 70 के दशक में वो सक्रिय रही और 1969 से लेकर 1972 तक फिल्मफेयर पुरस्कारों में उन्हें चार नामांकन प्राप्त हुए, जिसमें से उन्हें जहाँ प्यार मिले के "बात ज़रा है आपस की" के लिये पुरस्कार प्राप्त भी हुआ। 🎂जन्म की तारीख और समय: 25 अक्तूबर 1933, मद्रास प्रैज़िडन्सी ⚰️मृत्यु की जगह और तारीख: 14 जून 2023 बच्चे: शम्मी राजन शारदा जी को फिल्म सूरज (1966) में उनके गीत "तितली उड़ी" के लिए सबसे ज्यादा याद किया जाता है। 2007 में, उन्होंने अपना एल्बम अंदाज़-ए-बयान और जारी किया , जिसमें मिर्ज़ा ग़ालिब की ग़ज़लों पर आधारित उनकी अपनी रचनाएँ थीं । शारदा भारत के तमिलनाडु के एक अयंगर परिवार से थीं और बचपन से ही उनका रुझान संगीत की ओर था।  उनकी आवाज़ आखिरी बार कांच की दीवार (1986) में सुनी गई थी। वैसे 21 जुलाई 2007 को शारदा ने अपना ग़ज़ल एल्बम अंदाज़-ए-बयान और जारी किया , जो मिर्ज़ा ग़ालिब की ग़ज़लों का संकलन था। यह एल्बम अभिनेत्री शबाना आज़मी के हाथों जुहू...

सुरिंदर कौर

Image
#25nov #14jun पार्श्वगायिका गीत लेखिका सुरिंदर कौर के जन्मदिन पर हार्दिक श्रद्धांजलि 🎂जन्म25 नवंबर 1929, लाहौर, पाकिस्तान ⚰️मृत्यु की जगह और तारीख: 14 जून 2006, न्यू जर्सी, संयुक्त राज्य अमेरिका पति: जोगिंदर सिंह सोधी (विवा. 1948–1975) बच्चे: डॉली गुल्लेरिया बहन: प्रकाश कौर सुरिन्दर कौर भारतीय गायिका और गीतकार थीं। हालांकि उन्होंने अधिकतर पंजाबी लोक गीत गाये जहाँ उन्हें इस शैली को आगे बढ़ाने और लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। कौर ने 1948 और 1952 के बीच कई हिंदी फिल्मों के लिए पार्श्व गायिका के रूप में गीत भी गाये है। सुरिन्दर कौर भारतीय गायिका और गीतकार थीं। हालांकि उन्होंने अधिकतर पंजाबी लोक गीत गाये जहाँ उन्हें इस शैली को आगे बढ़ाने और लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। कौर ने 1948 और 1952 के बीच कई हिंदी फिल्मों के लिए पार्श्व गायिका के रूप में गीत भी गाये है। उन्हें पंजाबी संगीत में उनके योगदान के लिए पंजाब की कोकिला नाम दिया गया, 1984 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार और 2006 में पद्मश्री पुरुस्कार से सम्मानित किया गया। लगभग छह दशकों के करियर में उनके प्रदर्शनों...

के आसिफ

Image
#14jun #09march महान फ़िल्म निर्माता निर्देशक पटकथा लेखक के आसिफ  🎂14 जून 1922, इटावा ⚰️09 मार्च 1971, मुम्बई पत्नी: निगार सुल्ताना, सितारा देवी बच्चे: हीना कौसर, अकबर आसिफ़, शबाना आसिफ़, शौकत आसिफ़, तबीर क़ुरैशी, ज़्यादा माता-पिता: डॉ० फज़ल करीम, बीबी गुलाम फातिमा भाई: मसूद करीम, सिकन्दर बेगम के. आसिफ़ हिंदी सिनेमा के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक और पटकथा लेखक थे, जिन्होंने भारतीय सिनेमा की सर्वकालिक क्लासिक फ़िल्म मुग़ल-ए-आज़म बनाई थी। बहुत कम फ़िल्में और बहुत ज्यादा प्रसिद्धि हासिल करने वाले फ़िल्मकारों में के. आसिफ़ का नाम शायद अकेला है।भारतीय फ़िल्म जगत के इस महान फ़िल्मकार का पूरा नाम करीम आसिफ़ था। करीम आसिफ़ का जन्म 14 जून 1922 को उत्तर प्रदेश के इटावा में हुआ था। पिता का नाम डॉ. फ़ज़ल करीम और माँ का नाम बीबी ग़ुलाम फ़ातिमा था। के. आसिफ़ ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे। खुद उन्होंने भी कभी शिक्षित होने का दावा नहीं किया। बावजूद इसके वे महान फ़िल्मकार बने और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सिनेमा के मंच पर अपनी एक अलग पहचान और जगह क़ायम की। एक मामूली कपड़े सिलने वाले दर्ज...