Posts

Showing posts with the label 14दिसंबर

राज कपूर

Image
#14dic  #02jun  राजकपूर जन्म14 दिसंबर 1924,  पेशावर, पाकिस्तान मृत्यु 02 जून 1988,  नई दिल्ली बच्चे: ऋषि कपूर, रणधीर कपूर, राजीव कपूर, रितु नंदा, रीमा कपूर पत्नी: कृष्णा कपूर (विवा. 1946–1988) भाई: शम्मी कपूर, शशि कपूर, उर्मिला सिआल कपूर, नन्दी कपूर, देवी कपूर राज कपूर (1924-1988) हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक थे। नेहरूवादी समाजवाद से प्रेरित अपनी शुरूआती फ़िल्मों से लेकर प्रेम कहानियों को मादक अंदाज से परदे पर पेश करके उन्होंने हिंदी फ़िल्मों के लिए जो रास्ता तय किया, इस पर उनके बाद कई फ़िल्मकार चले। भारत में अपने समय के सबसे बड़े 'शोमैन' थे। सोवियत संघ और मध्य-पूर्व में राज कपूर की लोकप्रियता दंतकथा बन चुकी है। उनकी फ़िल्मों खासकर श्री 420 में बंबई की जो मूल तस्वीर पेश की गई है, वह फ़िल्म निर्माताओं को अभी भी आकर्षित करती है। राज कपूर की फ़िल्मों की कहानियां आमतौर पर उनके जीवन से जुड़ी होती थीं और अपनी ज्यादातर फ़िल्मों के मुख्य नायक वे खुद होते थे। कपूर परिवार के पृथ्वीराज कपूर के सबसे बड़े बेटे के रूप में पेशावर में जन्मे रा...