साजिद वाजिद की जोड़ी
वाजिद अली खान 🎂जन्म 07 अक्टूबर, 1977 ⚰️निधन 01 जून, 2020 प्रसिद्ध संगीतकार भाईयों की जोड़ी साजिद वाजिद के वाजिद अली खान के जन्मदिन पर हार्दिक श्रधांजलि वाजिद अली खान 🎂जन्म 07 अक्टूबर, 1977 ⚰️निधन 01 जून, 2020 वाजिद अली ख़ान भारतीय हिन्दी सिनेमा की प्रसिद्ध संगीतकार जोड़ी 'साजिद-वाजिद' में से एक थे। वाजिद ख़ान कलात्मक जोड़ी 'साजिद-वाजिद' बनाने के लिए अपने बड़े भाई साजिद ख़ान के साथ जुड़ गए थे। उनका एकल अभिनय के रूप में एक अलग गायन कॅरियर भी था और एक पार्श्व कलाकार के रूप में उन्हें कई पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया था। बॉलीवुड में साजिद-वाजिद की जोड़ी काफी मशहूर थी। उन्होंन सबसे पहले 1998 में सलमान ख़ान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के लिए संगीत दिया था। 1999 में उन्होंने सोनू निगम की एल्बम 'दीवाना' के लिए संगीत दिया, जिसमें "दीवाना तेरा", "अब मुझे रात दिन" और "इस कदर प्यार है" जैसे गाने शामिल थे। उसी साल उन्होंने फिल्म 'हैलो ब्रदर' के लिए संगीत निर्देशकों के रूप में काम किया और 'हटा सावन की घाटा', ...