पंडित शिव कुमार शर्मा
#10may #13jan पंडित शिवकुमार शर्मा 🎂13जनवरी, 1938 जम्मू, ⚰️10 मई 2022 भारत प्रख्यात भारतीय संतूर वादक हैं।संतूर एक कश्मीरी लोक वाद्य होता है।इनका जन्म जम्मू में गायक पंडित उमा दत्त शर्मा के घर हुआ था।1999में रीडिफ.कॉम को दिये एक साक्षातकार में उन्होंने बताया कि इनके पिता ने इन्हें तबला और गायन की शिक्षा तब से आरंभ कर दी थी, जब ये मात्र पाँच वर्ष के थे।इनके पिता ने संतूर वाद्य पर अत्यधिक शोध किया और यह दृढ़ निश्चय किया कि शिवकुमार प्रथम भारतीय बनें जो भारतीय शास्त्रीय संगीत को संतूर पर बजायें। तब इन्होंने 13 वर्ष की आयु से ही संतूर बजाना आरंभ कियाऔर आगे चलकर इनके पिता का स्वप्न पूरा हुआ। इन्होंने अपना पहला कार्यक्रम बंबई में 1955 में किया था। शर्मा जी को कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय सम्मान एवं पुरस्कार मिल चुके हैं। इन्हें १९८५ में बाल्टीमोर, संयुक्त राज्य की मानद नागरिकता भी मिल चुकी है।इसके अलावा इन्हें 1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार, 1999 में पद्मश्री, एवं 2001 में पद्म विभूषण से भी अलंकृत किया गया था। शिवकुमार शर्मा का निधन 84 वर्ष के थे। ...