निशिकांत कामत
#17aug
#17jun
निशिकांत कामत
जन्म 17 जून, 1970
जन्म भूमि दादर, मुम्बई, महाराष्ट्र
मृत्यु 17 अगस्त, 2020
मृत्यु स्थान हैदराबाद, तेलंगाना
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र भारतीय सिनेमा
मुख्य फ़िल्में 'दृश्यम', ;रॉकी हैंडसम', 'हवा आने दे', 'मुम्बई मेरी जान', 'फोर्स', 'मदारी' और 'डोमिब्वली फ़ास्ट' आदि।
प्रसिद्धि फ़िल्म निर्देशक व अभिनेता
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी निशिकांत कामत ने साल 2016 में आई अपनी फ़िल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में जॉन अब्राहम के अपोजिट निगेटिव रोल निभाया था।
हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशक और अभिनेता थे। उन्होंने 'दृश्यम', 'मुंबई मेरी जान' और 'मदारी' जैसी शानदार फ़िल्मों का निर्देशन किया था। उनकी पहली फ़िल्म 'डोमिब्वली फ़ास्ट' ने मराठी सिनेमा में खूब प्रसिद्धि दिलाई, क्योंकि यह 2005 साल की सबसे बड़ी मराठी फ़िल्म थी। निशिकांत कामत ने तमिल में आर. माधवन के साथ 'इवानो ओरुवन' के रूप में अपनी फ़िल्म की रीमेक भी बनाई। इस फ़िल्म को बेस्ट फीचर फ़िल्म मराठी का नेशनल अवॉर्ड मिला था।
परिचय
निशिकांत कामत का जन्म दादर, मुम्बई, महाराष्ट्र में हुआ था। उन्होंने अपने कॅरियर की शुरुआत मराठी फ़िल्म 'डोमिब्वली फ़ास्ट' से की थी। उन्हें इस फ़िल्म के राष्ट्रिय सम्मान से भी नवाजा गया। निशिकांत कामत ने अपने फ़िल्मी कॅरियर की शुरुआत हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता फ़िल्म 'हवा आने दो' से की थी। इसके बाद वह निर्देशन का रुख कर गए। उनकी फ़िल्म 'दृश्यम' में भी उन्होंने अभिनय किया।
‘दृश्यम’ से मिली शोहरत
बॉलीवुड में निशिकांत कामत को सबसे ज्यादा शोहरत साल 2015 में आई अजय देवगन, तब्बू और श्रेया सरन स्टारर फ़िल्म ‘दृश्यम’ ने दिलाई। बेहतरीन निर्देशक होने के साथ ही निशिकांत कामत शानदार अभिनेता भी थे। उन्होंने कई फ़िल्मों में एक्टिंग में भी हाथ आजमाए। वे 'हाथ आने दे', 'सतच्या आत घरात' (मराठी), '404: एरर नॉट फाउंड', 'रॉकी हैंडसम', 'डैडी', 'जूली-2', 'भावेश जोशी सुपरहीरो' जैसी फ़िल्मों में अभिनय भी किया। इनमें से साल 2016 में आई अपनी फ़िल्म ‘रॉकी हैंडसम’ में उन्होंने जॉन अब्राहम के अपोजिट निगेटिव रोल निभाया था। वे आखिरी बार हर्षवर्धन कपूर स्टारर फ़िल्म ‘भावेश जोशी सुपरहीरो’ में नजर आए थे।
🎥मुख्य फ़िल्में
2004
ह्वा अने डे हिन्दी
साच्या आट घरात मराठी
2005 डोंबिवली फास्ट मराठी
2007 इवानो ओरुवन तामिल
2008 मुंबई मेरी जान हिन्दी
2011
404 (फिल्म)हिंदी
फोर्स हिंदी
2014 लाई भारी मराठी
2016
रॉकी हैंडसम हिन्दी
मदारी हिन्दी
2017
फ़ुगय मराठी
पापा हिन्दी
जूली 2 हिन्दी
2018 भावेश जोशी हिन्दी
Comments
Post a Comment