शाहिद लतीफ
#11jun #18april महान फ़िल्म निर्माता निर्देशक एवं लेखक शाहिद लतीफ शाहिद लतीफ़ 🎂11 जून 1913 ⚰️16 अप्रैल 1967 पत्नी: इस्मत चुग़ताई एक हिंदी फ़िल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता थे। वह जिद्दी (1948) जैसी फ़िल्मों के निर्माता थे, जिससे देव आनंद के अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की और फ़िल्म आरज़ू (1950) में अभीनेता दिलीप कुमार और कामिनी कौशल को लॉन्च किया। प्रसिद्ध उर्दू कवि कैफ़ी आज़मी ने 1951 में उनकी फ़िल्म बुज़दिल से गीतकार के रूप में अपने कैरियर का आग़ाज़ किया। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के चंदौसी में 11 जून 1913 में हुआ था और उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से तालीम हासिल की, जहां उन्होंने न सिर्फ सआदत हसन मंटो से दोस्ती की, बल्कि इस्मत चुगताई (1915-1991), जो एक प्रख्यात उर्दू लेखक भी बनींं। उन्होंने 1941 में शादी की और बाद में उनकी दो बेटियां पैदा हुईं। लतीफ़ बॉम्बे (अब मुंबई) चले गये और बॉम्बे टॉकीज़ के साथ अपना करियर शुरू किया, जो हिंदी फिल्म उद्योग का एक प्रसिद्ध फिल्म स्टूडियो है, जहाँ उन्होंने अशोक कुमार- स्टारर, नया संसार (1941) के लिए संवाद लिखे, उसक...