रहमान
#23jun #05nov रहमान 🎂23 जून 1921 लाहौर, पाकिस्तान ⚰️0 5 नवंबर 1984, मुम्बई भाई: मसूद-उर-रेहमान नामांकन: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता रहमान हिंदी सिनेमा के अभिनेता थे। रहमान पाकिस्तानी सिनेमैटोग्राफ़र मसूद-उर-रहमान के बड़े भाई थे। लोकप्रिय नायक के रूप में रहमान कभी दिलीप कुमार, राजकपूर, देवानंद के स्तर पर तो नहीं पहुंचे, लेकिन सहनायक और चरित्र-अभिनेता की हैसियत से वे अशोक कुमार, मोतीलाल, प्राण जैसे कलाकारों के स्तर तक पहुंच गए और अपार ख्याति अर्जित की। शाही खानदान से जुड़े होने के कारण रहमान का न सिर्फ व्यक्तित्व, बल्कि उनका अभिनय और उनकी संवाद-अदायगी भी आन-बान-शान से परिपूर्ण थी। इसका इस्तेमाल उन्होंने अपनी अभिनीत सभी फ़िल्मों में बखूबी किया। जीवन परिचय रहमान का जन्म अफ़ग़ानिस्तान के एक पद्च्युत राजघराने में सन् 1923 को हुआ था। उनका बचपन लाहौर में बीता। बाद में उनके पिता सरदार अब्दुल रहमान जबलपुर आकर बस गए। यहां के रॉबर्टसन कॉलेज में रहमान की शिक्षा हुई। इसी दौरान स्वाधीनता-आंदोलन में भाग लेने की वजह से वे जेल भी गए। बाद में उन्होंने ती...