शाहिद लतीफ

#11jun 
#18april 
महान फ़िल्म निर्माता निर्देशक एवं लेखक शाहिद लतीफ


शाहिद लतीफ़
🎂11 जून 1913
⚰️16 अप्रैल 1967
पत्नी: इस्मत चुग़ताई

एक हिंदी फ़िल्म निर्देशक, लेखक और निर्माता थे। वह जिद्दी (1948) जैसी फ़िल्मों के निर्माता थे, जिससे देव आनंद के अपने फिल्मी कैरियर की शुरुआत की और फ़िल्म आरज़ू (1950) में अभीनेता दिलीप कुमार और कामिनी कौशल को लॉन्च किया। प्रसिद्ध उर्दू कवि कैफ़ी आज़मी ने 1951 में उनकी फ़िल्म बुज़दिल से गीतकार के रूप में अपने कैरियर का आग़ाज़ किया।

उनका जन्म उत्तर प्रदेश के चंदौसी में 11 जून 1913 में हुआ था और उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से तालीम हासिल की, जहां उन्होंने न सिर्फ सआदत हसन मंटो से दोस्ती की,  बल्कि इस्मत चुगताई (1915-1991), जो एक प्रख्यात उर्दू लेखक भी बनींं। उन्होंने 1941 में शादी की और बाद में उनकी दो बेटियां पैदा हुईं।

लतीफ़ बॉम्बे (अब मुंबई) चले गये और बॉम्बे टॉकीज़ के साथ अपना करियर शुरू किया, जो हिंदी फिल्म उद्योग का एक प्रसिद्ध फिल्म स्टूडियो है, जहाँ उन्होंने अशोक कुमार- स्टारर, नया संसार (1941) के लिए संवाद लिखे, उसके बाद अमन चक्रवर्ती के अंजान (1941) ) और ज्ञान मुखर्जी की झूला (1941) के संवाद लिखे । शाहिद लतीफ़ ने फ़िल्म ज़िद्दी (1948) के साथ अपने फिल्म निर्देशन की शुरुआत की जो उनकी पत्नी इस्मत चुगताई की कहानी पर आधारित थी इस फिल्म ने अभिनेता देव आनंद के कैरियर को भी स्थापित किया  पति पत्नी की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम किया, जहाँ इस्मत कभी-कभी सिनेरियो-लेखक, लेखक या कभी-कभी निर्माता भी बन जाती थीं।

16 अप्रैल 1967 को मुंबई, महाराष्ट्र में उनका निधन हो गया।

🎥

जवाब अयेगा (1968) - निर्देशक
बहरेन फ़िर भी आयेंगी (1966) - निर्देशक
पिकनिक (1966) - निर्देशक
सोन की चिड़िया (1958) - निर्देशक
समाज (1955) - निर्देशक
दरवाजा (1954) - निर्देशक
फरेब (1953) - निर्देशक
शीशा (1952) - निर्देशक
बुज़दिल (1951) - निर्देशक
आरज़ू (1950) - निर्देशक
शिकायत (1948) - निर्देशक
जिद्दी (1948) - निर्देशक
अंजान (1941) - संवाद
झूला (1941) - पटकथा लेखक, संवाद
नया संसार (1941) - संवाद

Comments

Popular posts from this blog

सोनी पाबला

P.L.देशपांडे (मृत्यु)

रूप कुमार राठौर