एल वी प्रशाद

#22jun 
#17jan 
एल वी प्रसाद 
अक्कीनेनी लक्ष्मी वारा प्रसाद राव
प्रसिद्ध नाम एल. वी. प्रसाद
🎂 17 जनवरी, 1908
जन्म भूमि इलुरु तालुका, आन्ध्र प्रदेश
⚰️ 22 जून, 1994
अभिभावक अक्कीनेनी श्रीरामुलु और बासवम्मा
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
मुख्य फ़िल्में
 'आलम आरा', 
'कालीदास',
 'भक्त प्रह्लाद', 
'हमराही',
 'खिलौना',
 'मेरा घर मेरे बच्चे', 
'विदाई',
 'एक दूजे के लिए', 
'शारदा' 
 'छोटी बहन' आदि।
पुरस्कार-उपाधि 'दादा साहब फाल्के पुरस्कार' (1982), 'फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड'
नागरिकता भारतीय
अन्य जानकारी एल. वी. प्रसाद की फ़िल्म 'छोटी बहन' में लता मंगेशकर द्वारा गाया गया का गीत "भइया मेरे राखी के बंधन को निभाना" बेहद लोकप्रिय हुआ था।
एल. वी. प्रसाद का जन्म 17 जनवरी, 1908 को आन्ध्र प्रदेश के इलुरु तालुका में एक किसान परिवार में हुआ था। इनके पिता का नाम अक्कीनेनी श्रीरामुलु और माता बासवम्मा थीं। एल. वी. प्रसाद का लालन-पालन बहुत ही लाड़-प्यार के साथ हुआ था। वे प्रारम्भ से ही बहुत बुद्धिमान थे, किंतु उनका पढ़ाई में ध्यान बिल्कुल भी नहीं लगता था। कम उम्र में ही वे नाटकों और नृत्य मंडलियों की ओर आकर्षित हो गए थे। इन्हीं सपनों को लेकर वे एक दिन घर छोड़कर मुंबई चले आये। लेकिन उनका ये सफर आसान नहीं रहा और उन्हें तमाम तरह की मुसीबतों का सामना करना पड़ा। दृढ़ निश्चयी एल. वी. प्रसाद ने हार नहीं मानी और अंतत: सफलता ने उनके कदम चूमे।

फ़िल्मी शुरुआत
एल. वी. प्रसाद ने भारत की तीन भाषाओं की पहली बोलती फ़िल्मों में काम किया। उन्होंने वर्ष 1931 में प्रदर्शित आर्देशिर ईरानी की फ़िल्म 'आलम आरा' के अतिरिक्त 'कालिदास' और 'भक्त प्रह्लाद' में काम किया। 'आलम आरा' जहाँ हिन्दी की पहली बोलती फ़िल्म थी, वहीं 'कालिदास' पहली तमिल भाषा की बोलती फ़िल्म थी और 'भक्त प्रह्लाद' पहली तेलुगु बोलती फ़िल्म थी।
एल. वी. प्रसाद ने हिन्दी भाषा में कई चर्चित फ़िल्में बनाईं। इन फ़िल्मों में 'शारदा', 'छोटी बहन', 'बेटी बेटे', 'दादी माँ', 'शादी के बाद', 'हमराही', 'मिलन', 'राजा और रंक', 'खिलौना', 'एक दूजे के लिए' आदि शामिल हैं। उनकी फ़िल्में प्राय: सामाजिक उद्देश्यों के साथ स्वस्थ मनोरंजन पर केंद्रित हुआ करती थीं।
उन्होंने प्रसिद्ध कलाकारों राज कपूर, मीना कुमारी, संजीव कुमार, कमल हासन, राजेंद्र कुमार, सुनील दत्त, अशोक कुमार, शत्रुघ्न सिन्हा, शशि कपूर, प्राण, मुमताज और राखी जैसे बड़े सितारों के साथ काम किया।
जीवन के अंतिम दौर तक सार्वजनिक रूप से सक्रिय रहे एल. वी. प्रसाद को कई प्रतिष्ठित सम्मानों से भी नवाजा गया था। उन्हें फ़िल्मों में विशेष योगदान के लिए देश का सर्वोच्च सम्मान "दादा साहब फाल्के पुरस्कार" वर्ष 1982 में प्रदान किया गया था। इसके अतिरिक्त फ़िल्म 'खिलौना' के लिए उन्हें 'फ़िल्म फ़ेयर अवार्ड' भी दिया गया।

निधन
भारतीय सिनेमा में विशिष्ट योगदान देने वाले एल. वी. प्रसाद का निधन 22 जून, 1994 हुआ। प्रसाद जी ऐसे फ़िल्मकार के रूप में प्रसिद्ध थे, जो एक ही साथ कई विभिन्न भाषाओं में फ़िल्म बनाते रहे। उनकी फ़िल्मों में जहाँ कहानी और संवाद पर विशेष तौर पर काम किया जाता था, वहीं संगीत पक्ष पर भी काफ़ी जोर दिया जाता था। उनकी फ़िल्मों के कई गीत अब भी काफ़ी लोकप्रिय हैं।
🎥
फ़िल्मों की सूची

 अभिनेता:

 पूरब का सितारा (मौन)-अपूर्ण

 1931: आलम आरा - पहली हिंदी टॉकी

 1931: कालिदास - पहली तमिल टॉकी

 1931: भक्त प्रह्लाद - पहली तेलुगु टॉकी

 1933: सीता स्वयंवर (हिन्दी)

 1940: बोंडम पेली (तेलुगु)

 1940: बैरिस्टर पार्वतीशन

 1940: चाडुवुकुन्ना भार्या (तेलुगु)

 1982: राजा परवई (तमिल)

 सहायक निर्देशक और अभिनेता:
1941: तेनाली रामकृष्ण

 1942: घराना ढोंगा (तेलुगु)

 कैमरा सहायक:

 1938: स्ट्रीट (हिन्दी)

 सहायक संचालक:

 1931: कमर-अल-ज़मान (मूक)

 1941: दर्पण (हिन्दी)

 1943: दावाल (हिन्दी)

 1944: लेडी डॉक्टर (हिन्दी)

 अभिनेता और निर्देशक:
1946: गृह प्रवेशम (तेलुगु)

 1947: पलनती युद्धम (तेलुगु)

 1948: द्रोही (तेलुगु)

 1953: पेम्पुडु कोडुकु (तेलुगु)

 निदेशक:

 कष्ट जीवी (तेलुगु) - परित्यक्त

 1949: मनदेसम (तेलुगु)

 1950: शवुकर (तेलुगु)

 1950: संसारम (तेलुगु)

 1952: कल्याणम पन्नी पार (तमिल)

 1952: रानी (तमिल-हिन्दी)

 1952: पेली चेसी चुदु (तेलुगु)

 1953: परदेसी (तेलुगु)

 1953: पूनगोथाई (तमिल)

 1954: मनोहरा (तेलुगु, तमिल और हिंदी)

 1955: मिसम्मा (तेलुगु)

 1955: मिसियाम्मा (तमिल)

 1955: मंगयार थिलागम (तमिल)

 1957: भाग्यवती (तमिल)

 1957: मिस मैरी (हिन्दी)

 1958: कदन वांगी कल्याणम (तमिल)

 1958: अप्पू चेसी पप्पू कूडु (तेलुगु)

 1961: थायिला पिल्लई (तमिल)

 1963: इरुवर उल्लम (तमिल)

 निर्माता एवं निर्देशक:

 1957: शारदा (हिन्दी)

 1959: छोटी बहन (हिन्दी)

 1964: बेटी बेटे (हिन्दी)

 1966: दादी माँ (हिन्दी)

 1969: जीने की राह (हिन्दी)

 1972: शादी के बाद (हिन्दी)

 1974: बिदाई (हिन्दी)

 1977: जय विजय (हिन्दी)

 निर्माता:

 1956: इलावेलपु (तेलुगु)

 1965: इलालु (तेलुगु)

 1961: ससुराल (हिन्दी)

 1963: हम राही (हिन्दी)

 1967: मिलन (हिन्दी)

 1968: राजा और रंक (हिन्दी)

 1970: खिलोना (हिन्दी)

 1976: उधर का सिन्धुर (हिन्दी)

 1965: इदाया कमलम (तमिल)

 1975: पिरिया विदाई (तमिल)

 थांडे मक्कलु (तेलुगु)

 माने बेलागिडा सोसे (कन्नड़)

 1980: ये कैसा इन्साफ़ (हिन्दी)

 1981: एक दूजे के लिए (हिन्दी)

 1985: मेरा घर मेरे बच्चे (हिन्दी)

 1986: स्वाति (हिन्दी)

 1990: बिदाई (बंगाली)

 1993: अर्धना (मलयालम)

 1994: नागपचामी (बंगाली)

 1994: संध्याधारा (बंगाली)

 1996: मेयर कथा (बंगाली)

 1996: सुनपुआ (उड़िया)

Comments

Popular posts from this blog

P.L.देशपांडे (मृत्यु)

राज कपूर (मृत्यु)

अली अकबर खान