किरण खेर

#14jun
किरण खेर
14 जून 1952
बेंगलुरु
बच्चे: सिकंदर खेर
पति: अनुपम खेर (विवा. 1985), गौतम बेरी (विवा. 1979–1985)
माता-पिता: थाखर सिंह संधु, दिलजीत कौर
इनाम: राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री · ज़्यादा देखें
नामांकन: फ़िल्मफ़ेयर पुरस्कार - सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री

किरण खेर एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री, टीवी कलाकार, होस्ट और एक राजनेता हैं। वर्तमान मे किरण चण्डीगढ़ संसदीय क्षेत्र से  भारतीय जनता पार्टी की सांसद हैं।
किरण खेर का जन्म एक सिख परिवार में 14 जून 1955 को पंजाब के चंडीगढ़ में हुआ था। किरण ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई चंडीगढ़ से की है। उसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी से डिपार्टमेंट ऑफ़ इंडियन थिएटर में स्‍नातक किया है। उनकी दो बहनें व भाई था। उनके भाई अमरदीप की 2003 में एक ऐक्सीडेंट में मृत्‍यु हो गयी। उनकी बहन कंवल ठक्कर कौर हैं जोकि एक अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाडी हैं। उनकी दूसरी बहन शरणजीत कौर संधु हैं।
किरण कपूर की पहली शादी गौतम बेरी से हुई है जोकि एक बिजनेस मैन हैं। लेकिन उनकी यह शादी कुछ ही साल चली उसके बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। गौतम से तलाक लेने के बाद किरण ने अपने कोस्टार अनुपम खेर से शादी रचा ली। किरण के एक बेटा भी है जिसका नाम सिकंदर खेर है।
किरण खेर ने साल 1973 में पंजाबी फिल्म असर प्यार दा से शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्म पेस्टनजी में अपने पति के साथ काम किया। किरण का शुरूआती करियर कुछ खास नहीं चला। 
साल 1990 में किरण ने एक बार फिर हिंदी सिनेमा में निर्देशक श्याम बेनेगल की फिल्म सरदारी बेगम से कदम रखा। इस फिल्म के लिए उन्हें  स्पेशल जूरी अवार्ड से सम्मनित किया गया। उसके बाद उन्होंने ऋतुपर्णा घोष की बंगाली फिल्म बैरीवाली की, जिसके लिए उन्हें नेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया। उसके बाद एक बार फिर उन्होंने फिल्म देवदास में अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों और आलोचकों को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अब तक बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है।
जब किरण का फ़िल्मी सफर बेहद बुरे दौर से गुजर रहा रहा था, तब उन्होंने छोटे पर्दे का सहारा लिया। उन्होंने कई टेलीविजन शो में काम किया। जिनमे प्रतिमा, गुब्बारे, इसी बहाने शामिल हैं। वह कलर्स चैनल पर इण्डियाज गाट टैलेंट के जज के रूप में भी नज़र अ चुकी हैं।

प्रसिद्ध फ़िल्में

वीर-जारा, 
देवदास,
 कर्ज,
 हम, 
मै हूँ ना, 
दोस्ताना, 
सरदारी बेगम,
 कभी अलविदा ना कहना, 
मिलेंगे-मिलेंगे ,
 कमबख्त इश्क,
 कुर्बान, 
फना , 
एहसास,
 अजब गजब लव, 
खूबसूरत और टोटल सियापा आदि उनकी प्रमुख फिल्‍में हैं।

🎥
2014 पंजाब 1984 सहकलाकार-: दिलजीत दोसांझ
2007 ओम शाँति ओम
2007 अपने
2007 जस्ट मैरिड
2006 कभी अलविदा ना कहना
2006 आई सी यू
2006 रंग दे बसंती
2006 फ़ना
2005 द राइज़िंग
2004 हम तुम
2004 वीर-ज़ारा
2004 मैं हूँ ना
2002 कर्ज़
2002 देवदास
2001 एहसास
1996 सरदारी बेगम
1995 करन अर्जुन
1988 पेस्तॉन जी

Comments

Popular posts from this blog

P.L.देशपांडे (मृत्यु)

राज कपूर (मृत्यु)

अली अकबर खान